
कोरबा। धान खरीदी का काम तो तेज रफ्तार से चल रहा है लेकिन उठान की प्रक्रिया काफी धीमी है। एक साथ जिले के सभी केंद्रो में धान की खरीदी ने अचानक रफ्तार पकड़ी यही वजह है,कि उठाव के काम कछुआ चाल से चल रहा है। फड़ प्रभारियों की मानें तो मिलर वाहन मुहैया नहीं करा पा रहे हैं इस कारण उठाव का काम धीमी गति से चल रहा है।प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद धान खरीदी के काम में काफी गति आ गई है। सभी केंद्रो में रफ्तार से धान खरीदा जा रहा है। केंद्रो में धान का अंबार लग गया है लेकिन उठान की स्थिती संतोषजनक नहीं है। अचानक धान की खरीदी बढऩे से उठाव का काम रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। हमने फड़ प्रभारियों से बात की तब उन्होंने बताया,कि अचानक धान की खरीदी ने रफ्तार पकड़ी यही वजह है,कि केंद्रो में धान जाम हो गया है। धान का डीओ भी तेजी से कट रहा है लेकिन वाहन नहीं होने की स्थिती में धान का उठाव नहीं हो पा रहा है। कहा तो यह भी जा रहा है,कि मिलरों के पास पर्याप्त वाहन नहीं है यही वजह है,कि धान का उठाव उम्मीद के मुताबिक नहीं हो पा रहा है।



















