
बलरामपुर। जिला मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूरी पर औराझरिया मोड़ के नजदीक अनियंत्रित ट्रक खाई में गिर गई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सामने से आ रही ट्रक को साइड देने के दौरान हादसा हुआ। सड़क किनारे की मिट्टी बारिश में भसक गई। ट्रक पर से चालक का नियंत्रण हट गया। बेकाबू ट्रक सीधे खाई में गिर गई। यातायात पुलिस के द्वारा दो हाइड्रा की मदद से बाहर निकाल गया। जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम बिहार से चावल लोड कर ट्रक रायपुर जा रहा था इसी दौरान औरझरिया मोड़ के आगे विपरीत दिशा से दूसरा ट्रक आ रहा था जिस कारण ट्रक चालक के द्वारा ट्रक को थोड़ा किनारे किया गया और वह रोड पटरी पर आया। रोड पटरी पर आते ही रोड पटरी भसक गई व ट्रक खाई में जा गिरा। ट्रक चालक को मामूली चोट आई। ट्रक चालक का नाम मनोज यादव 45 वर्ष है। ट्रक के रोड पट्टी के भसक ने के बाद सड़क का भी हिस्सा टूट गया और बड़ा गड्ढा सड़क के किनारे बन गया। ट्रक पुल को तोड़ते हुए खाई में जा गिरा था। जिस प्रकार से सड़क को तोड़ते हुए गड्ढा बना है उससे हर समय हादसे डर बना रहेगा।


















