खोंगापानी में भी बह रही विकास की गंगा-रेणुका सिंह

एमसीबी। जिले के नगर पंचायत खोंगापानी में पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री और भरतपुर सोनहत की विधायक रेणुका सिंह एक कदम विकास की ओर के तहत लाखों रुपयों की लागत से बनें निर्माण कार्यों का लोकार्पण और अनावरण किया गया।
गौरतलब है कि भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत खोंगापानी में हो रही विकास की गति को नकारा नहीं जा सकता। आज उसी का परिणाम है कि नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र विश्वकर्मा की अध्यक्षता में अनेकों विकास की पटकथा लिखी गई हैं जिसकी तारीफ खुद क्षेत्र की विधायक रेणुका सिंह नें अपनें शब्दों में की है। इस दौरान नगर पंचायत खोंगापानी के विभिन्न चौक चौराहों पर स्थापित भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और महाराणा प्रताप की प्रतिमाओं का लोकार्पण विधायक रेणुका सिंह द्वारा किया गया वहीं राज्य परिवर्तित मद के तहत बनाये गये लाखों रुपयों की लागत सें डाँ. भीम राव अम्बेडकर भवन का उद्धघाटन विधायक रेणुका सिंह द्वारा विधिवत पुजा अर्चना के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक रेणुका सिंह ने खोंगापानी में पानी की समस्या को लेकर कहा है कि केन्द्र सरकार की जल मिशन योजना के तहत नगर पंचायत खोंगापानी को पैसा जारी कर दिया गया है जिसका टेंडर भी हो चुका है। और बहुत जल्द नगर पंचायत खोंगापानी की समस्त जनता को पानी की समस्या से मुक्ति मिल जायेगी। इस भव्य कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत खोंगापानी के जनप्रतिनिधियों नें मिलकर विधायक रेणुका सिंह के जन्मदिन पर केक काट कर बधाई दिया। लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुर्व जिला अध्यक्ष एमसीबी अनिल केसरवानी, नगर पंचायत अध्यक्ष धिरेन्द्र विश्वकर्मा, सीएमओ एक्का सहित समस्त जनप्रतिनिधि एवं काफी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

RO No. 13467/11