
कोरबा। जिले के गुरमा एवं कोरबी क्षेत्र में बड़ी संख्या में हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों के क्षेत्र में मौजदूगी का विधानसभा चुनाव के वोटिंग में कोई असर नहीं पड़ा। बड़ी संख्या में हाथियों के क्षेत्र में मौजूद होने के बावजूद ग्रामीण अपने घरों से निकले और मतदान केंद्रों में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रशासन ने हाथियों की निगरानी के लिए विशेष प्रबंध कर रखा था। कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत ने बताया कि हाथियों पर नजर रखी गई है। लोगों को सूर्यास्त से पहले मतदान करने को कहा गया है।
























