
जशपुरनगर: पत्थलगांव के तमता के नजदीकी ग्राम चंदागढ़ गांव में खेत में धान की रोपा लगा रही 7 मजदूर जिनमे लड़की एव महिलाएं शामिल थी सभी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। इस घटना में सभी महिलाएं बुरी तरह झुलस गईं। घटना के बाद गंभीर रूप से झुलसे 4 लोगो को तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती लाया गया जहा पहुंचते ही दो लड़की श्रद्धा यादव(25) व राधा यादव (20) की मौत हो गई। वहीं अन्य दो महिलाएं गंभीर है। झुलसी 3 महिलाओं का तमता स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया जा रहा है। शुक्रवार के दोपहर चंदागढ़ गांव में बारिश के बीच महिलाएं किसान रूपधर के खेत में धान की रोपाई कर रही थीं. इस दौरान आकाशीय बिजली गिरी, जिससे सभी महिलाएं झुलस गईं। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने निजी वहां की व्यवस्था कर तुरंत घायलों को तमता अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। गंभीर 4 महिलाओं को ग्रामीणों द्वारा निजी वाहन से तत्काल सिविल अस्पताल में लाया गया जहां श्रद्धा यादव व राधा यादव की मौत हो गई । घटना की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।














