ग्राम पंचायत बोड़सरा में हुआ प्रथम सम्मेलन

module: a; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Auto; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 125.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~25: 0.0;

जांजगीर-चांपा । समीपस्थ ग्राम पंचायत बोड़सरा की नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती अनीता राजू यादव एवं समस्त पंचों को पदभार ग्रहण करने हेतु एक विशाल सम्मेलन का आयोजन किया गया जहां भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सरपंच अरुण कुमार राठौर ने कहा कि आने वाले 5 वर्ष में जब भी उनकी आवश्यकता होगी वह तन मन धन से इस ग्राम पंचायत के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस गांव ने मुझे बहुत कुछ दिया है जब कभी मुझे कर्ज चुकाने का मौका मिलेगा मैं पीछे नहीं हटूंगा ।कार्यक्रम में नवनिर्वाचित सरपंच के पति एवं पूर्व सरपंच सीताराम यादव उर्फ राजू ने कहा कि मैं एक पांच वर्षीय कार्यकाल का सरपंच रहा हूं और दो बार मुझे हार का सामना भी करना पड़ा उसके बावजूद इस चौथे चुनाव में जनता ने मुझे अप्रत्याशित मतों से जीताकर जो आशीर्वाद दिया है इसके लिए वह पूरे ग्राम वासियों का हृदय से आभारी हूं ।मैं केवल गांव के विकास एवं गांव के नागरिकों के सम्मान तथा सेवा के लिए ही हमेशा कार्य करता रहूंगा । इस अवसर पर नव निर्वाचित सरपंच श्रीमती अनीता राजू यादव ने कहा कि मुझे गांव वालों ने जो आशीर्वाद प्रदान किए हैं इसके लिए मैं चाह कर भी कर्ज को नहीं चुका पाऊंगी ।क्योंकि मुझे जितने मतों से विजय मिला है यह गांव वालों का अटूट प्यार ही है जिसके कारण मैं आज चुनाव जीत सकी हूं, ग्राम पंचायत बोड़सरा के नागरिकों की सेवा करना एवं विकास कार्यों को गति प्रदान करना ही मेरा प्रमुख लक्ष्य होगा । इस मौके पर सचिव नवधे यादव, सचिव रमाकांत पाठक तथा सचिव कमलेश साव विशेष रूप से उपस्थित थे। इनके अलावा गोविंद साहू,सुरेंद्र पांडेय,रवि यादव, राम खिलावन यादव, शशि कुमार यादव, अश्वनी कुमार यादव, पूर्णिमा खेरवार, रमेश खेरवार, रमौतीन बाई सबरिया, विकास कुमार साहू, प्रीति साहू, सरोज विश्वकर्मा, बलिराम तिवारी,भूषण यादव, आशीष साहू, कलाबाई यादव, चंद्रशेखर पांडेय के अलावा सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

RO No. 13467/10