
देवरी-चांपा। पारंपरिक त्योहार भोजली 31 अगस्त को मनाया गया। क्षेत्र में शाम 6 बजे नगर पंचायत सारागांव ग्राम पंचायत देवरी, अमरुवा, सोनियापाठ, कुम्हारीकला सहित ग्रामीण अंचल के तालाबों में भोजली विसर्जन किया गया। गांव की महिलाएं, युवतियों ने भोजली को फूल माला से सजावट कर डीजे बाजे के साथ देवी गंगा, देवी गंगा लहर तुरंगा गाने की गूंज के साथ गांव की गलियों में भ्रमण किया। सरपंच ने पांच भोजली का चयन किया। भोजली सजाने वाले को पुरस्कार दिया गया।उसके बाद तालाब में भोजली विसर्जन किया गया। इस अवसर पर सरपंच लीला देवी राठौर, सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

















