
कोरबा। बरसात की प्रतीक्षा के बीच कई गांव पानी के संकट से जूझ रहे है। उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए बेमतलब के स्रोतों का सहारा भी लेना पड़ रहा है।
मुड़ापार के टिकरीपारा में मोहल्लावासियों ने जल संकट को लेकर नाराजगी दिखाई। ग्राम सरपंच मूलभूत राशि का सही उपयोग नहीं कर पा रहा है। टिकरी पारा में दो जगह बोर खनन हुआ है जिसमें एक हैंडपंप खराब हो चुका है। अगर उसमें सफाई कार्य कर बनाया जाए मशीन को लगाया जाए तो हैंडपंप चालू हो जाएगा। इसी तरह एक वर्ष पूर्व एक बोर खनन हुआ है जिसमें मोटर फसने की बात कही गई है। उसे भी निकाल कर अगर सरपंच सचिव के द्वारा ध्यान दिया जाए तो यह भी बोर बन सकता है। केवल सरपंच ऐसे कार्य को दरकिनार कर रहा है। ऐसा प्रतीत होता है सरपंच अगर चाहे तो दो दिनों में पानी की समस्या को दूर कर सकता था लेकिन पूरी गर्मी के समय मोहल्ला वासी आसपास से पानी मांग कर अपना जीवन यापन करने को मजबूर रहे।






























