
कन्नूर। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव की शुरुआत आज हो गई है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज मतदान हाे रहा है। पहले दौर के चुनाव में 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर वोटिंग हो रही है। पहली बार बुजुर्गों के लिए घर पर मतदान की सुविधा प्रदान की है। हालांकि, उत्तरी केरल के कन्नूर जिले में 92 वर्षीय एक महिला के घर पर मतदान प्रक्रिया में कथित रूप से बाहरी हस्तक्षेप को रोकने में विफल रहने पर चार मतदान अधिकारियों को सेवा से निलंबित कर दिया गया है। जिला कलेक्टर अरुण के विजयन ने कल्लियास्सेरी ग्राम पंचायत में हुई घटना के संबंध में विशेष मतदान अधिकारी, मतदान सहायक माइक्रो ऑब्जर्वर, विशेष पुलिस अधिकारी और वीडियोग्राफर को निलंबित कर दिया।