
जैजपुर। जैजैपुर ब्लाक के ग्राम कोटेतरा की गलियों में घुटने भर तक पानी भरा है । निकासी की सुविधा नहीं होने से पानी घरों में भी घुस रहा है। ग्रामीणों ने सरपंच सचिव को इस समस्या का निदान करने की मांग की है, लेकिन उनके द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। छात्र छात्राओं को घुटने भर पानी को पार कर स्कूल जाना पड़ रहा है।
सरपंच सचिव की उदासीनता के चलते वर्षा का पानी मुख्य मार्ग पर भर गया है। इससे जहां ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आसपास के घरों में पानी घुसने से यहां का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
ग्राम पंचायत के द्वारा पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। अभी हाल ही में दूषित पानी के चलते गांव में डायरिया फैली थी और इसके चलते एक व्यक्ति की मौत हुई थी व 36 लोग प्रभावित भी हुए थे। उसके बाद भी सरपंच सचिव के द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया गया और उदासीनता बरती जा रही है।
ग्राम पंचायत की व्यवस्था एवं सरपंच सचिव की जनविरोधी क्रियाकलापों के चलते ग्रामीणों में है। ग्राम कोटेतरा में व्याप्त गंदगी एवं जल भराव से डायरिया जैसे अन्य संक्रामक बीमारी के फैलने का अंदेशा है। ग्रामीणों ने शीघ्र ही पानी निकासी की व्यवस्था बनाने मांग की है।



















