
जनकपुर। आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के दिए फैसले के विरोध में 21 अगस्त को सर्व आदिवासी समाज द्वारा मनेंद्रगढ़ तिराहा में चक्काजाम आंदोलन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम प्रशासन को ज्ञापन दिया गया। आंदोलन के दौरान पुलिस बल मौके में मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखा।
इस दौरान समाज के लोगों द्वारा बताया गया की भारत सरकार के द्वारा अजा./अजजा /अ.पि.व. (मूल निवासी) समाज के आरक्षण को समाप्त करने की मंशा धीरे धीरे बनाया जा रहा है, जो कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के दूर दृष्टि ने समाज की कल्याण व आर्थिक शिक्षा दीक्षा को ध्यान में रखकर हमारे हक और अधिकार को संविधान में स्थान दिया गया है। वर्तमान में हमें हमारे अधिकार से वंचित करने की वर्तमान में न्यायपालिका द्वारा आरक्षण विरोधी कार्य किया जा रहा है।
जबकि केन्द्र सरकार स्वयं में आरक्षण नही ला रहा है और जो मिला है उसे भी खत्म करने की कोशिश किया जा रहा है। आगे बताया कि लोकसभा में वर्तमान सरकार का पूरा बहुमत नही है इसलिये सुप्रीम कोर्ट को दबाव डाला जा रहा है। जिसके विरोध में सर्व आदिवासी समाज संगठन की ओर से आज बुधवार को सम्पूर्ण भारत बंद का समर्थन करते हुये उक्त दिवस को सम्पूर्ण एम.सी.बी. जिला व भरतपुर ब्लाक को बंद किया गया है।














