चुनाव में बेमतलब साबित हो रही नामपट्टीकाएं

जांजगीर – चांपा। विधान सभा चुनाव के लिए आचार संहिता का पालन कराने एफएसटी एवं एसएसटी की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। स्थैतिक निगरानी दल द्वारा लगातार वाहनों में लगे पदनाम के नंबर प्लेट को हटाया जा रहा है। अभी तक जिले लगभग 230 वाहनों से पद नाम लगे नंबर प्लेट हटाए जा चुके हैं।विधान सभा निर्वाचन को सुरक्षा ब्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आचार संहिता का पालन कराने के लिए जिले में एफएसटी एवं एसएसटी की टीम गठित की गई है। राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारी अपना रूतबा दिखाने केलिए वाहनों के नंबर प्लेट में पदनाम लिखाकर घुमते हैं। इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना जाता है। एफएसटी एवं एसएसटी की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत टीम के द्वारा जिले के थाना, चौकी क्षेत्रों में अलग – अलग स्थानों में नाके बंदी कर वाहनों पर लगे पदनाम के नंबर प्लेट को मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन में लगें है उन्हें हटाया गया ।

RO No. 13467/11