छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने निकाली मशाल रैली

पेंड्रा : मांगों को लेकर नाराज अधिकारी कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जीपीएम के तत्वावधान में 11 सितंबर की शाम मशाल रैली निकाल कर छत्तीसगढ़ सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। गौरेला के ज्योतिपुर तिराहे से लेकर एसडीएम कार्यालय गौरेला तक जमकर नारेबाजी करते हुए मशाल रैली निकाली। इसके बाद एसडीएम ज्ञापन सौंपकर तथा मोदी की गारंटी पूरी करने की मांग की। फेडरेशन के संयोजक डॉक्टर संजय शर्मा, महासचिव विश्वास गोवर्धन, आकाश राय इत्यादि में संबोधित करते हुए कहा कि मशाल रैली सरकार के अंतिम अवसर है अगर इसके बावजूद भी यदि भाजपा की छत्तीसगढ़ सरकार मोदी की गारंटी पूरी नहीं करती है तो आगामी 27 सितंबर से सामूहिक हड़ताल पर जा सकते हैं। उन्होंने छह सूत्री मांग को पूरा करने की बात कही। इसमें 112 संगठन के कर्मचारी नेता तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी अधिकारी शामिल थे। मशाल रैली मे व्याख्याता संघ के जिला अध्यक्ष जनसभा सिंह पैकरा, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के एमपी रौतेला डा़ अभिमन्यु सिंह,अक्षय नामदेव, सुदर्शन भैना,संजीव मोहन पांडेय, शैलेंद्र नामदेव, सूरज चौहान, रविंद्रनाथ देव, मोनिका जैन, रोसा गुडिया, अरविंद उरमलिया, डीएस कोर्चे, राकेश कुमार मोर्चे, संतोष मांझी, सीएल वर्मा, कविता शर्मा, खेमराज सिंह, दिनेश राठौर, अमिताभ चटर्जी, पीयूष गुप्ता, प्रीतम कोसले, दीपक तिवारी, धर्मेंद्र कैवर्त, गजेंद्र रात्रे, राजेंद्र गुप्ता रूपेश गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

RO No. 13467/10