जब बैटिंग के लिए मैदान में उतरे एसईसीएल सीएमडी मिश्रा

कोरबा। एससीएल इंदिरा विहार स्पोर्ट्स ग्राउंड में दिनांक 15-11-2023 को तडक़े सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 समापन अवसर पर बेहद रोमांचक क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें पुरूष टीम का नेतृत्व सीएमडी डा. प्रेम सागर मिश्रा ने किया वहीं महिलाओं की टीम का नेतृत्व एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला श्रीमती पूनम मिश्रा ने किया।
महिला टीम उड़ान द्वा महिला मंडल की उपाध्यक्षगण श्रीमती राजी श्रीनिवासन, श्रीमती संगीता कापरी, श्रीमती सुजाता खमारी सहित सदस्यगण एवं महिला अधिकारी-कर्मचारीगण थे। वहीं, पुरूष टीम लड़ाकू के अन्य खिलाडी निदेशक वित्त श्री जी. श्रीनिवासन, निदेशक तकनीकी संचालन सह योजना-परियोजना, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री जयंत कुमार खमारी, विभिन्न विभागाध्यक्षगण थे।
मैच के शुरूवात में पुरूषों की टीम लड़ाकू ने टास जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया वहीं महिलाओं की टीम उड़ान ने बल्लेबाजी करते हुए सीमित 15 ओवर में 101 रन बनाये।पुरूषों की टीम लड़ाकू में शामिल एसईसीएल निदेशक तकनीकी संचालन सह योजना-परियोजना श्री एस.एन.कापरी ने शानदार फिल्डिंग का प्रदर्शन किया, मैच के अंत में उन्हें बेस्ट फिल्डर के अवार्ड से भी नवाजा गया। टीम लड़ाकू की शुरूवात बेहद शानदार रही व उनके बल्लेबाजों ने क्रीज पर आते ही ताबडतोड बल्लेबाजी शुरू की। हालांकि विकेट पतन तथा चोटिल होते खिलाडिय़ों से मध्य क्रम लडख़डय़ा और अंत में विजय लक्ष्य पाने में संघर्ष करने लगे। मैच आखिरी ओवर में बेहत रोमांचक स्थिति में पहुंच गया था जब पुरूष टीम लड़ाकू को 06 गेंदो में जीतने के लिए 12 रनों की जरूरत थी और टीम कुल 97 रन पर आउट हो गई और महिला टीम उड़ान ने जीत दर्ज की ।

RO No. 13467/10