जलाशय के पास मिला महिला का कंकाल, मचा हड़कंप

डभरा। ग्राम कटौद घटोई जलाशय के पास महिला का कंकाल मिला है। शरीर के अंग अलग अलग हो गया है। सिर और धड का हिस्सा भी अलग अलग मिला है। जलाशय के पास कंकाल मिलने से गांव और आसपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। आशंका है कि कंकाल होली के दिन से लापता गांव के ही महिला की हो सकती है। मामला डभरा थाना का है। थाना क्षेत्र के कटौद गांव घटोई जलाशय के पास गड्ढे में एक महिला की हत्या कर उसके शव को दफनाया गया था। उसका कुछ अंग बाहर दिख रहा था। सूचना मिलने पर डभरा थाना प्रभारी एवं प्रशिक्षु डीएसपी चंद्रहास सिन्हा स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर फारेंसिक और डाग स्क्वायड के टीम को बुलाया गया। गड्ढे से महिला के कंकाल को बाहर निकाला गया। जिसमें सिर और धड़ अलग अलग हो गया था। मौके पर महिला के कपडे भी जले हालत में मिली है।

RO No. 13467/9