
जांजगीर । प्रदेश के बाद एक बार फिर से जिले में कोरोना ने दस्तक दे दी है। शहर के भाठापारा निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला है। एंजीजन के बाद आरटीपीसीआर में भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर है। प्रतिदिन एक सौ सैंपल किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। जांच की शुरुआत पिछले दिनों से हो चुकी है। गुरुवार को कोविड जांच के दौरान एक मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। मरीज जिला मुख्यालय के भाठापारा का हैं। मरीज का उपचार होम आईसोलेशन के माध्यम से किया जा रहा है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई कि यह मरीज नए वैरियंट के हैं कि नहीं। इसके लिए मरीज से लिए गए सैंपल को एम्स रायपुर भेजा जाएगा। जहां जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी स्थिति स्पष्ट होगी। बहरहाल जांच के दौरान दो कोरोना मरीज मिलने से स्वास्थ्य लोगों से यह अपील की जा रही है। कि कोविड गाइड लाइन का पालन करें। पुराने कोरोना की तरह ही दो गज की दूरी मास्क है जरूरी की थीम पर लोगों को जागरूक रहना है। गाइड लाइन के अनुसार एक-दूसरे से एक मीटर की दूरी बनाकर रखें। सर्दी-खांसी, बुखार होने पर आरटीपीसीआर कोविड जांच कराएं। भीड़-भाड़ वाले जगहों में जाने से बचें। साथ ही बार-बार साबुन से हाथ धोएं व सेनेटाईजर का प्रयोग करें। विभाग अलर्ट है। जिले में कोरोना मरीज मिलने से एक फिर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इसकी तैयारी को लेकर स्वास्थ्य अलर्ट मोड में है। अभी जिले में कोरोना मरीजों के लिए 394 बेड आरक्षित किया गया। इसके अलावा आईसीयू ने वेंटिलेटर के लिए 9 बेड आरक्षित किया गया है। अब लोगों को भी सतर्क रहने कहा गया है।


























