जाति प्रमाण पत्र के अभाव में नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के पण्डो समाज के जाति प्रमाण पत्र समस्याओं को लेकर प्रदेश अध्यक्ष उदय पण्डो के नेतृत्व में समाज के लोगों ने राजपुर एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर को पण्डो समाज द्वारा भरे फार्म एसडीएम कार्यालय में जमा किया गया और अनुविभागीय अधिकारी द्वारा ग्राम सभा प्रस्ताव सरलीकरण प्रक्रिया से जाति प्रमाण पत्र जारी करने का मांग की हैं। विकास खण्ड राजपुर में पण्डो विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार निवासरत हैं।पण्डो परिवारों के पास सरगुजा स्टेट् सेटलमेंट नहीं है और जाति संबंधित कोई पुराना दस्तावेज अभिलेख भी नहीं है, वर्तमान के सभी दस्तावेजों में पण्डो जाति अंकित है। इनका संस्कृति रिति-रिवाज तीज त्यौहार शादी विवाह सभी सामाजिक कार्यक्रम तथा बोली भाषा कुरी टोटम पण्डो जनजाति का है। पण्डो जनजाति परिवारों को पूर्व के तसीलदार , एसडीएम द्वारा नही बनाया गया हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत पंचायत सचिव बिना स्टेट सेटलमेंट वाले पण्डो जनजाति परिवारों को ग्राम सभा प्रस्ताव दिया गया है , लेकिन उक्त प्रस्ताव में उचित कार्रवाई नहीं हो पा रहा है,भरा हुआ फार्म आगे नहीं बढय़ा जा रहा है, इसके संबंध में पूर्व में पदस्थ एसडीएम, तसीलदार से मौखिक एवं लिखित रूप से निवेदन भी किया गया है परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुआ है। जाति प्रमाण पत्र के अभाव में बच्चे पढ़ाई, आश्रम -छात्रवास में रहने से वंचित हो रहे हैं, छात्रवृत्ति एवं शासकीय कल्याणकारी योजनाओं तथा वर्तमान में सरकारी नौकरियों से वंचित हो रहे हैं। ग्राम सभा प्रस्ताव सरलीकरण प्रक्रिया से जाति प्रमाण पत्र बनाने का आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है। राजपुर ब्लॉक ग्रामपंचायत बरियों पण्डो पारा ग्रामपंचायत एवं खुखरी में निवासरत पण्डो जनजाति परिवारों के परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए ग्राम सभा प्रस्ताव सरलीकरण प्रक्रिया से जाति प्रमाण पत्र बनाने, संबंधितों को निर्देश करने की आवश्यकता है।ग्राम सभा प्रस्ताव जिन पण्डो जनजाति परिवारों का बना है उनका अतिशीघ्र आनलाइन कर स्थाई जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष उदय कुमार पण्डो, प्रदेश सचिव देवचंद राम पण्डो, जनपद सदस्य मुकेश गुप्ता,ब्लॉक अध्यक्ष तपेश्वर पण्डो उपस्थित थे।

RO No. 13467/11