
जांजगीर चांपा। विगत 11 अगस्त को राजा अग्रसेन मार्ग नैला स्थित अग्रसेन भवन में जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा की विस्तारित बैठक संपन्न हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 11 अगस्त को प्रथम सांसद मिनिमाता जी की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, 14 अगस्त को जिले के सभी वार्डों पर तिरंगा हाथों में लेकर संविधान यात्रा निकालने, 16 अगस्त को सभी संगठन ब्लॉक मुख्यालयों में एक दिवसीय गौ सत्याग्रह आयोजित करना एवं केरल में भूस्खलन प्रभावित लोगों के लिए रिलीफ फंड में प्रत्येक कांग्रेस जन को दान देने का निर्णय लिया गया। एजेंडे व कार्यवाही का वाचन कार्यकारी जिलाध्यक्ष रमेश पैगवार ने किया तथा कमेटी के सदस्यों सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों से संचालन व सुचारू क्रियान्वयन के लिए सुझाव भी लिए गए। बैठक में उपस्थित कांग्रेस जनों को विधायक जांजगीर चांपा श्री व्यास कश्यप, विधायक पामगढ़ श्रीमती शेशराज हरबंश, पूर्व जिलाध्यक्ष द्वय दिनेश शर्मा, मंजू सिंह, वरिष्ठ नेता पं.रघुराज प्रसाद पांडेय, गुलजार सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जांजगीर नैला नपाध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री संगठन शिशिर द्विवेदी व आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह सिसोदिया ने किया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस सचिव गिरधारी यादव, टिंकू मेमन, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा, सेवादल जिलाध्यक्ष देवकुमार पांडेय, जिला युकांध्यक्ष प्रिंस शर्मा, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ परस शर्मा, देवेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष द्वय रामलाल यादव, किशन सोनी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण संतोष शर्मा, शत्रुहन दास महंत, नवल सिंह ठाकुर, महेश्वर टंडन, रविन्द्र शर्मा, सुनील साधवानी, गोविन्द कश्यप, सदन यादव, जिला प्रवक्ता नागेन्द्र गुप्ता, जिला महामंत्री गण डुग्गू प्रधान, मनोज तिवारी, घासीराम चौहान, अजीत सिंह राणा, गोविन्द केशरवानी, पि व विभाग जिलाध्यक्ष लोकेश राठौर, अनुजा वर्ग विभाग जिलाध्यक्ष हरदेव टंडन, अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष अब्बास खान, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भोजराम टंडन, इब्राहिम मेमन, पूर्व अध्यक्ष शाकमभरी बोर्ड राम कुमार पटेल, सुशांत कुमार सिंह, पंचराम यादव, जिला पंचायत सदस्य कुसुम कमल साव, नगर पंचायत अध्यक्ष द्वय भुनेश्वर केशरवानी नवागढ़, ललिता पाटले बलौदा, राजेश अग्रवाल, मुस्कान परवीन, रामराज्य पांडेय, भुनेश्वर साहू, श्याम साहू, संतोष साहू, अनिल मोदी, मनोहर प्रधान, प्रमोद पांडेय, दिनेश महंत, अविनाश साहू, अजीत बंजारे, भजन दास महंत, कल्याण बर्मन, भुनेश्वर साहू, श्याम साहू, परमेश्वर राठौर, अनिल राठौर, हेमलता राठौर, भगवंतीन यादव, दुलौरिन चौरसिया, रफीक खान, जे पी साहू, धनपत खरे, एकता रजनीकांत तिवारी, बसंत पवार, दिलदार खान, बहोरन गोंड, सफीक खान, सुखराम गढ़ेवाल, विष्णु यादव, केशव पाटले, भोलू यादव, वाजिद मोहम्मद, राजकुमार अनंत, हेमलाल, कृष्णा प्रजापति, नीलध्वज, संतोष बॉबई, राजू शर्मा, अनिल चौरसिया, राजा सिद्दीकी, महेश्वर लदेर, मोती पटेल, जीवन बंजारे, रंजन कुमार, ललिता सूर्यवंशी, शिवा साहू, शक्ति गढ़ेवाल, लव साहू, रवि कश्यप, अशोक सोनवानी, धनेश, रवीश नंद, रमेश प्रजापति, राजेश्वर, अनिल चौरसिया, कमलेश ताम्रकार सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।