
तीन पूर्व जिला पंचायत सदस्यों की प्रतिष्ठा लगी दांव पर
जांजगीर चांपा। जिला पंचायत क्षेत्र में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रही है वैसे-वैसे प्रत्याशियों की धडक़नें तेज होती जा रही है। जो लुभावने वादे कर मतदाताओं से सतत संपर्क कर उनसे वोट मांग रहे हैं । वहीं चुनावी माहौल होने से मतदाताओं की चांदी हो गई है। वही प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा भी दाव में लग गई है।
जांजगीर चांपा जिले के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 से 7 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है इसमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश शर्मा एवं राजकुमार साहू तथा लखनलाल साहू इस क्षेत्र से किस्मत आजमा रहे हैं। इसी तरह ग्राम हरदी के पूर्व सरपंच एवं कांग्रेस नेता योगेंद्र प्रताप सिंह भी इस क्षेत्र में चुनाव जीतने के लिए लगे हुए हैं। इस क्षेत्र में कुल 22 पंचायत एवं 23 गांव है जहां प्रत्येक प्रत्याशी अलग-अलग गांव को रोज लक्ष्य बनाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। इस चुनाव में दिनेश शर्मा को उग़ता हुआ सूरज छाप मिला है तो वही राजकुमार साहू बेलचा फावड़ा छाप से तथा
लखन लाल साहू गाड़ी छाप से किस्मत आजमा रहे हैं। योगेंद्र प्रताप सिंह बल्ब छाप से चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं गोपाल साहू पतंग छाप से किस्मत आजमा रहे हैं। हरीश साहू छाता छाप से चुनाव लड़ रहे हैं तो भागबली कश्यप दो पत्ती छाप से चुनाव लड़ रहे हैं।
यह क्षेत्र प्रमुखत: चर्चा का विषय बना हुआ है जहां तीन पूर्व जिला पंचायत सदस्य एक साथ चुनावी मैदान में है इसमें दिनेश शर्मा तीन बार जिला पंचायत सदस्य रहे हैं तो वहीं राजकुमार साहू और लखन साहू एक-एक बार जिला पंचायत सदस्य रहकर अपनी राजनीतिक कैरियर का प्रारंभ किए हैं। इस क्षेत्र से साहू समाज से चार उम्मीदवार चुनावी मैदान में एक दूसरे को टक्कर दे रहे हैं।
यहां यह बताना आवश्यक है कि दिनेश शर्मा लगातार तीन बार जिला पंचायत के सदस्य रहे हैं जिन्होंने चुनाव में कभी भी पराजय का मुंह नहीं देखा वह कांग्रेस पार्टी के लोकप्रिय नेताओं में गिने जाते हैं जो कुछ वर्ष पश्चात अब फिर से चुनावी मैदान में उतरे हैं। उन्हें इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी का समर्थन प्राप्त है। दिनेश शर्मा का जीवन व्यावहारिक रूप से जनता के अनुरूप रहा है शायद इसी कारण से उन्हें अब तक के चुनाव में जनता का स्नेह प्राप्त होते रहा है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू की लोकप्रियता भी किसी से काम नहीं है वह पिछला चुनाव कांग्रेस पार्टी में रहकर लड़े थे जिन्हें अब भाजपा का समर्थन प्राप्त है जिन्होंने अच्छे मतों के अंतर से चुनाव जीता था।उनका राजनीतिक जीवन में उनका व्यवहार जनता के प्रति अच्छा रहा है और वह अपने निर्वाचन कार्यकाल के बाद से सक्रिय भूमिका में जनता के लिए कार्य करते रहे हैं। लखन लाल साहू को बहुजन समाज पार्टी का समर्थन प्राप्त है जिन्होंने इस से पहले पूर्व विधायक नारायण चंदेल के छोटे भाई शेखर चंदेल को परास्त किया था।
युवक कांग्रेस में सक्रिय भूमिका निभाने वाले योगेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गौरव सिंह ग्राम विकास के लिए एवं पार्टी में जान फूकने के लिए हमेशा से सजग व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं युवा होने के कारण उन्होंने इस क्षेत्र से बड़े ही दमदारी से किस्मत आजमा रहे हैं जहां ठाकुर समाज के इस क्षेत्र से इकलौते उम्मीदवार हैं। इस चुनाव में कौन जीतेगा यह तो समय पर ही पता चलेगा किंतु क्षेत्र का मन 3 से तीन जिला पंचायत सदस्य के चुनाव लडऩे से यहां का चुनाव रोचक हो गया है। वैसे तो चुनावी मैदान में प्रत्येक प्रत्याशी का मतदाताओं से अलग-अलग वादा एवं विकास की गारंटी दी जा रही है परंतु जनता किस पर ज्यादा भरोसा करती है यह समय पर ही पता चलेगा बहरहाल जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 की चर्चाएं अब आम होने लगी है। प्रत्येक उम्मीदवार चुनावी मैदान अपने पक्ष में बनाने में लगे हैं। जो विभिन्न गानों के माध्यम से तथा पोस्टर पंपलेट आदि के द्वारा प्रचार प्रसार कर रहे हैं।



















