
नईदिल्ली, 0३ जनवरी । राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या मामले में हरियाणा और राजस्थान में 31 स्थानों पर छारेमारी की है। दरअसल, करणी सेना प्रमुख रहे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की राजस्थान की राजधानी जयपुर में हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं, गोगामेड़ी की हत्या को अंजाम देने वाले दोनों शूटर्स को राजस्थान पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था और इस मामले में हरियाणा के नाम भी जुड़ा हुआ है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुए सुखदेव सिंह गोगामेडी हत्याकांड को लेकर महेंद्रगढ़ में एनआईए की टीम ने आज अनेक स्थानों पर छापा डाला। क्षेत्र के गांव दौंगड़ा जाट, झगडो़ली, पाथेड़ा, खुडाना, कैमला सहित अन्य गांवों में टीम ने दबिश दी है। राजस्थान में गत 5 दिसंबर को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की घर में घुसकर ताकत तोड़ गोलियां मार कर हत्या कर दी थी। इस मामले में महेंद्रगढ़ जिले के पांच आरोपियों की संलिप्तता थी। आरोपियों को राजस्थान पुलिस ने न्यायिक हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।





















