
सक्ती। नगर पालिका क्षेत्र सक्ती के स्टेशन रोड जिंदल प्लाजा के सामने कांग्रेस के प्रत्याशी डा.चरणदास महंत के चुनाव कार्यालय का डा. महंत व जयसिंह अग्रवाल ने फीता काटकर उद्घाटन किया। डा. महंत के चुनाव कार्यालय का आगाज जोरदार सियासी समारोह के साथ हुआ इस दौरान सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे के नारे के साथ यहां कांग्रेस के तमाम छोटे बड़े नेताओं का जमावड़ा लगा रहा।
नगर पालिका सक्ती क्षेत्र के कुल 18 वार्डों के लिए चुनावी कमान संभाली कांग्रेसी नेता डिवीजन प्रभारी की जिम्मेदारी मिली श्याम सुंदर अग्रवाल एवं सहयोगी आनंद अग्रवाल जो शहरी क्षेत्र के मतदाताओं को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस दौरान श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुझे जो जवाबदेही दिया है उस पर मैं खरा उतरूंगा। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर आमजन कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगा।
विदित हो कि सक्ती विधानसभा का चुनाव 17 नवंबर को होने जा रहा है जहां भाजपा व कांग्रेस के बीच चुनावी मुकाबला बेहद ही रोचक नजर आ रहा है, कांग्रेस उम्मीदवार डा.चरणदास महंत के चुनाव कार्यालय के शुभारंभ मौके पर श्याम सुंदर अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, जिला अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल, नरेश गेवाडीन, अमित अग्रवाल,गिरधर जायसवाल, किशन अग्रवाल सुरेश अग्रवाल राहुल अग्रवाल मनीष , संतोष लाला सोनी, जिवेन्द्र पिंटू सरपंच, राम सजीवन देवांगन, नानू भाचा,चंद्र कुमार सोनी, राजेश राठौर,केशव राठौर, पप्पू उगेंद्र, हरीश कालू,रघुनाथ कालू, घनश्याम देवांगन, श्याम सोनी, मनोज जायसवाल,श्रीमती गीता देवांगन, रिकी सेवक, विजय बहादुर, चंद्र कुमार देवांगन, सहित कई नेता कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर जोरदार स्वागत का क्रम चला और सभी छोटे बड़े नेताओं ने एकसुर में कांग्रेस की जीत का संकल्प दोहराया।





























