
सक्ती।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो ने लोकसभा चुनाव कार्य में लगे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, अनिवार्य सेवा श्रेणी के मतदाताओं और अनुपस्थित मतदाताओं के लिए डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने के लिए सुविधा केन्द्र स्थापित करने का आदेश दिया है। सुविधा केंद्रों में 26 से 30 अप्रैल तक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान किया जा सकेगा। इसके लिए अलग अलग केंद्र बनाए हैं। मतदान दलों के अधिकारियों कर्मचारियों के लिए एसडीएम कार्यालय सक्ती, एसडीएम कार्यालय डभरा और तहसीलदार कार्यालय जैजैपुर में सुविधा केंद्र स्थापित किए हैं। पुलिस कर्मी, होमगार्ड, वन विभाग, सुरक्षा कर्मी, ड्राइवर, एफएसटी, एसएसटी, अनुपस्थित मतदाताओं व अन्य के लिए कलेक्टर कार्यालय परिसर में सुविधा केंद्र बनाया जाएगा। छूटे हुए मतदान कर्मी व अन्य 6 मई की सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक सामग्री वितरण व संग्रहण केंद्र, कृषि उपज मंडी सक्ती में मतदान कर सकेंगे।



















