
कोरबा। जम्मू-कश्मीर में दो विधान, दो निशान को समाप्त करने के लिए लंबे समय तक संघर्ष करने वाले जन नायक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी पूण्यतिथि पर याद किया गया। दीपका नगर में भाजपाईयों ने स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर फल वितरण किया। इस दौरान वरिष्ठ नेता ज्योतिनंद दुबे, सूर्यप्रकाश शर्मा, अरूणिश तिवारी, राजू प्रजापति सहित अनेकों कार्यकर्ता थे। इसके बाद उद्यान में भाजपाईयों ने पौधरोपण किया। कटघोरा मंडल द्वारा सरकारी स्कूल में भी पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष धन्नू दुबे, राजेन्द्र टंडन, अभिषेक गर्ग, उत्तम रंधावा, संदीप सिंह, जय गर्ग, किशन केशरवानी, विवेक मारकंडे, अनुराग दुहलानी मौजूद रहेंगे। तिवरता हरदीबाजार मंडल का भी कार्यक्रम किया गया है। यहां मंडल अध्यक्ष हरिश थरवानी ने संगोष्ठी के लिए कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया है। कोरबा पूर्व विद्युत मंडल गेट के निकट भी एक कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रदेश के मंत्री लखन देवांगन, डॉ. राजीव सिंह, वैशाली रत्नपारखी, मनोरमा शर्मा, मंजू सिंह, रमामिरी, सुमन सोनी, सरजू अजय, सुभाष राठौर, दीक्षित देवांगन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। बांकीमोंगरा मंडल के गेवरा बस्ती में मुकुल कर्ष, लखन राठौर विकास नगर में मनीष मिश्रा, लक्ष्मीकांत जगत, बांकीमोंगरा में हनुमान पांडेय, भागवत विश्वकर्मा कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
























