
चंापा। सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रात में सर्द हवाओं के साथ ठंड कंपा रही है। सुबह गुनगुनी धूप खूब भाने लगी है। दिनभर मौसम शुष्क बना हुआ है। पर्यटकों के साथ आमजन को यह मौसम बहुत पसंद आ रहा है। सभी का दिल हडि़प्पा बोल रहा है। मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी के मुताबिक प्रदेश में ठंडी हवाओं का आगमन होने लगा है। इसके कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होने हो चुका है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जिले में ठंड बढऩे लगी है। शहर के कई इलाकों में लोगों ने अलाव का सहारा लिया। वहीं शाम होते ही गर्म कपड़ों में लोग घूमते फिरते व पार्टी में नजर आए। मौसम खुशनुमा बना हुआ है। खासकर युवाओं और पर्यटकों को यह खूब भा रहा है। बच्चे भी इस मौसम का जबरदस्त लुत्फ उठा रहे हैं। बुजुर्गों को थोड़ी समस्या हो सकती है। हालांकि वे भी दिनभर धूप का आनंद उठा रहे हैं। 16 को आएगा नया पश्चिमी विक्षोभ मौसम विज्ञानी सिराज खान का कहना है कि 16 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा। इसके असर पूर्व की ओर जाने के बाद उत्तरी हवाओं के अच्छे गहराई तक चलने के कारण 19 से 22 दिसंबर तक मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट की संभावना है। कई जगहों पर तापमान 10 डिग्री से नीचे आ सकता है। ऐसी स्थिति में शीतलहर चलने की संभावना है। जिले में भी इसका प्रभाव पड़ेगा। शुक्रवार- मौसम शुष्क रहेगा। रात के तापमान में गिरावट आएगी। शनिवार- न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक नीचे आ सकता है।



















