
तेलंगाना 06 जनवरी। तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा देखने को मिला है। महबूबनगर के बालानगर चौरास्ता में हुए हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। दरअसल, एक तेज रफ्तार लॉरी ने एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें छह यात्री सवार थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि एक शिशु समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।





















