
पटना। लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम आ गया है। बिहार में महागठबंधन को नौ सीटें मिलीं। इसमें से राष्ट्रीय जनता दल को चार, भाकपा (माले) को दो और कांग्रेस तीन सीटों पर जीत मिली। महागठबंधन के नेता लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने ही इस बार बिहार की कमान संभाली थी। करीब एक महीने वह व्हीलचेयर पर ही सभाएं करने के लिए जाते रहे। अपनी बात बताते रहे। लोगों को समझाते रहे। और, आज यह परिणाम सामने है। तेजस्वी यादव ने इस जीत के साथ खुद को चिढ़ाने की वजह भी खत्म कर दी है। चुनाव परिणाम आने के बाद तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिा। कहा कि बिहार और देश की जनता को मैं धन्यवाद दे रहा हूं। आपने प्रेम, सौहार्द एवं सामाजिक आर्थिक न्याय की राजनीति के पक्ष में गोलबंदी करते हुए अहंकार और तानाशाही की राजनीति को एक बड़ा झटका दिया है। आज के परिणाम देश में सुखद अनुभूति की एक लहर लेकर आएं हैं। पूरे देश ने मिलकर भारत के वास्तविक मिजाज़, लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण की रक्षा की है। तमाम जांच एजेंसियों, पक्षपाती आयोग, गोदी मीडिया, सरकारी मशीनरी, असीमित संसाधनों एवं साजिशों के साथ चुनाव लड़ रहे खुद को विश्व विजेता मानें लेकिन सच यही है कि देश और बिहार की जनता ने इंडी गठबंधन के साथ मिलकर तानाशाही, झूठ, जुमलों और प्रपंच को करारी हार दी है।