दिल्ली में 10 घंटे तक मंडराता रहा एअर इंडिया का प्लेन, फिर वापस लौट गया अमेरिका, सामने आई ये अजीबोगरीब वजह

नईदिल्ली, 0७ मार्च ।
शिकागो से दिल्ली आने वाला एअर इंडिया का विमान गुरुवार को दस घंटे से अधिक समय तक हवा में रहने के बाद शिकागो वापस लौट गया। एयरलाइन ने कहा कि तकनीकी समस्या के कारण विमान को वापस लौटना पड़ा।हालांकि, घटनाक्रम से अवगत एक सूत्र ने बताया कि विमान को वापस लौटना पड़ा, क्योंकि कई शौचालय जाम हो गए थे। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24डॉटकॉम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उड़ान को बोइंग 777-337 ईआर विमान से संचालित किया गया था और दस घंटे से अधिक समय तक हवा में रहने के बाद शिकागो के ओआरडी हवाई अड्डे पर वापस लौटा।एक शौचालय ही कर रहा था कामएअर इंडिया द्वारा संचालित विमान में प्रथम श्रेणी के यात्रियों के लिए दो सहित कुल 10 शौचालय हैं और इसमें प्रथम, बिजनेस और इकोनॉमी श्रेणी की सीटों सहित 340 से अधिक सीटें हैं। सूत्र ने यह भी कहा कि केवल एक शौचालय ही काम कर रहा था।टिप्पणी के लिए संपर्क किए जाने पर एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि छह मार्च को शिकागो से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली ए126 तकनीकी समस्या के कारण शिकागो लौट आई।प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि शिकागो में उतरने पर सभी यात्री और चालक दल सामान्य रूप से उतर गए और उन्हें आवास प्रदान किया गया। एयर इंडिया ने अपने कुछ विमानों में फ्लाइट के दौरान फ्री वाई-फाई की सुविधा देनी शुरू की है। कंपनी ने इसका एलान नये साल की शुरुआत में किया था।
हालांकि एयरलाइन फिलहाल एयरबस 350, बोइंग 789-0 और चुनिंदा अन्य एयरबस विमानों में वाई-फाई सुविधा मुहैया कराएगी। एयर इंडिया फ्री वाई-फाई की सर्वसि अपने न्यूयॉर्क, लंदन, पेरिस और सिंगापुर जैसे इंटरनेशनल रूट पर पहले से ही दे रही है। हालांकि, डोमेस्टिक फ्लाइट में सफर करने वाले एयर इंडिया के यात्रियों को यह सुविधा पहली बार मिलेगी।

RO No. 13467/10