
रायपुर। राजधानी रायपुर से दिल छू देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक दूध वाले ने मानवता और इंसानियत की मिसाल पेश कर सबका दिल जीत लिया। दूधवाले ने सडक़ किनारे घायल पड़े प्रधान आरक्षक को सही समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचा ली। दरअसल, शंभूनाथ सिंह छत्तीसगढ़ पुलिस में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं। शंभूनाथ खमतराई थाने में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। बीती रात 12 बजे प्रधान आरक्षक ड्यूटी के बाद अपने घर सेजबहार जा रहे थे। इसी दौरान डुंडा पेट्रोल पंप के पास अचानक मवेशी के सामने आ जाने से उनका एक्सीडेंट हो गया। लगभग सडक़ किनारे 20 मिनट पड़े रहने के बाद राजा नाम के दूधवाले की नजर घायल प्रधान आरक्षक पर पड़ी। उसने बड़ी तत्परता के साथ प्रधान आरक्षक को निजी हॉस्पिटल ले गया। जहां प्रधान आरक्षक का इलाज जारी है। रायपुर पुलिस ने दूधवाले राजा की हौसला अफजाई की है। रायपुर पुलिस ने कहा, तहेदिल से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। इस तरह के लोगों का सामाजिक रूप से सम्मान किया जाना चाहिए। समय पर आम नागरिक द्वारा अपने मानवीय कर्तव्यों का पालन कर प्रधान आरक्षक की जान बचाई।























