
चरचा कालरी। एसईसीएल चर्चा कालरी प्रबंधन के सौजन्य से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली अखिल भारतीय सेशन स्मृति स्वर्ण कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 13 फरवरी को महाजन स्टेडियम में किया जाएगा यह प्रतियोगिता 13 फरवरी से शुरू होकर 12 दिनों तक चलेगी इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की नामी फुटबॉल टीम अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करेगी गौरतलब है कि चरचा कालरी के कर्मचारियों द्वारा अपना एक दिन का वेतन देकर इस ऐतिहासिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है निरंतर आयोजन के क्रम में इस प्रतियोगिता का यह 47 वा वर्ष होगा कोल इंडिया के इतिहास में फुटबॉल खेल प्रतियोगिता आयोजन में सर्वाधिक लंबे समय से आयोजित की जाने वाली यह एकमात्र प्रतियोगिता है इसके अतिरिक्त देश की सबसे पुरानी फुटबॉल खेल प्रतियोगिताओं में से यह एक है फुटबॉल के साथ ही चरचा कालरी क्षेत्र का नाम पूरे देश में मशहूर है इस प्रतियोगिता में खेल कर हर खिलाड़ी अपने आप को गौरवन्मित महसूस करता है स्वर्ण कप प्रतियोगिता के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सह क्षेत्र प्रबंधक चर्चा,सचिव डॉक्टर अशोक कुमार विराजी उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी क्षेत्रीय चिकित्सालय चर्चा, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ,कोषाध्यक्ष रियाज अहमद है प्रतियोगिता हेतु महाजन स्टेडियम परिसर की साफ सफाई, झाड़ी कटिंग आदि का काम जोरों पर है।


























