दोस्त ने खा लिया गर्लफ्रेंड का बर्गर, ब्वायफ्रेंड ने उतारा मौत के घाट

कराची। फास्ट फूड में बर्गर लगभग हर किसी को लजीज लगता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बर्गर के पीछे मर्डर हो जाए। दरअसल, पाकिस्तान के कराची से एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया, जहां एक युवक ने महज बर्गर की एक बाइट के लिए अपने दोस्त को ही मौत के घाट उतार दिया। युवक ने गर्लफ्रैंड के साथ मिलकर खाने के लिए दो बर्गर ऑर्डर किए थे, लेकिन युवक के दोस्त ने कथिततौर पर एक बाइट बर्गर को खा लिया। जिसकी वजह से विवाद पैदा हो गया और गुस्साए युवक ने अपने दोस्त की हत्या कर दी।

RO No. 13467/11