धान खरीदी में गड़बड़ी, 21 की बजाय खरीदा जा रहा 17 क्विंटल

कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड स्थित कुछ उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी में गड़बड़ी की जनकारी किसानों द्वारा मिलनी शुरू हो गई है। जहां प्रशासनिक सक्रियता पूर्वक मंडी में धान खरीदी की घोषणा शासन किसानों से कर रही है वही कुछ उपार्जन केन्द्र के प्रबंधन में संलग्न कर्मचारियों की गड़बड़ी की जानकारी भी सामने आ रही है ।
बीहड़ वनांचल क्षेत्र के किसान से जटगा उपार्जन केन्द्र के प्रबंधक और ऑपरेटर द्वारा किसान से 17 क्विंटल प्रति एकड़ के दर से ऑफलाइन धान खरीदी की जानकारी मिली। धान बेचने आए एक किसान के द्वारा स्पष्ट रूप से यह कहा गया कि शासन के द्वारा तो 21 क्विंटल प्रति एकड़ के दर से धान खरीदी की घोषणा कर दिया गया है परंतु जटगा धान मंडी में ऑपरेटर द्वारा कहा गया 17 क्विंटल प्रति एकड़ से धान आपका ऑफलाइन खरीदा जायेगा। धान मंडी के कर्मचारियों से इस तरह गोलमाल जानकारी से और जटगा उपार्जन केंद्र के सिस्टम से किसान बेहद नाराज हैं। उन्होंने इसकी शिकायत प्रशासन से किये जाने की बात कही है। इस बारे में सच्चाई जानने के लिए धान खरीदी केंद्र जटगा के प्रबंधक नारायण सिंह को कॉल किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

RO No. 13467/11