नकली TATA नमक व घड़ी डिटर्जेंट बनाने की पकड़ी फैक्ट्री टाटा कंपनी के अधिकारी की सूचना पर की गई कार्रवाई

वाराणसी, २६ फरवरी । लालपुर पांडेयपुर और कोतवाली पुलिस ने क्राइम ब्रांच के साथ अलग स्थानों पर छापेमारी कर नकली टाटा नमक और घड़ी डिटरजेंट बनाने का राजफाश करते हुए भारी मात्रा में उत्पाद बरामद किया है।कारोबारी गोलू सिंह ने लालपुर पांडेयपुर क्षेत्र के सोएपुर में फैक्ट्री बना रखी थी, जबकि कोतवाली क्षेत्र के विशेश्वरगंज में उत्पाद की बिक्री के लिए दुकान खोल रखी थी। यह कार्रवाई टाटा कंपनी के अधिकारी की सूचना के बाद दोनों थानों की पुलिस अपने-अपने इलाके में की। पश्चिम बंगाल से आए टाटा कंपनी के अधिकारी मधुसुदन दोलुई ने नकली उत्पाद बनाने की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी और इसके बाद क्राइम ब्रांच के साथ लालपुर पांडेयपुर पुलिस शनिवार रात सोएपुर में गोलू सिंह के कारखाने में छापेमारी की तो नकली टाटा नमक 30 बोरी, घड़ी डिटरर्जेन्ट पाउडर 45 किलो, खाली रैपर, सीलिंग मशीन आदि बरामद हुआ।फैक्ट्री में मौजूद गनेश प्रसाद नामक व्यक्ति मिला, जिसके सहयोग से बरामद उत्पाद को थाने पर लाया गया। कंपनी के विशेषज्ञों ने जांच के बाद बताया कि नकली नमक को डुप्लीकेट रैपर में पैकिंग की गई थी।आरोपित से पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने कोतवाली पुलिस के साथ रविवार को विशेश्वरगंज स्थित दुकान पर छापेमारी की कर नकली उत्पादों की बरामदगी की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कॉपी राइट का केस दर्ज जांच की जा रही है। गिरफ्तारी किसी की नहीं हुई है।

RO No. 13467/11