नगर पालिका की निष्क्रियता के कारण नाली का पानी घर में सीपेज हो रहा है, जिम्मेदार नहीं दे रहे हैं ध्यान

कोरिया बैकुंठपुर। जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में नगर पालिका के निष्क्रियता के कारण तथा ठेकेदार के मनमानी से आम नागरिक परेशान है बैकुंठपुर नगरपालिका का आलम यह है कि कहीं रोड में तो कहीं घर में पानी जा रहा है लेकिन नगर पालिका अपने इंजीनियरों के ऊपर लगाम लगाने में नाकाम नजर आ रहा है जिससे ऐसा लगता है कि कहीं ना कहीं नगर पालिका प्रशासन एवं भ्रष्ट इंजीनियरों की मिली भगत के कारण आम नागरिक परेशान है जबकि नगर पालिका प्रशासन को बरसात के पूर्व नाली निर्माण तथा पानी निकासी की व्यापक व्यवस्था कर लेनी चाहिए लेकिन ऐसा कहीं भी नजर नहीं आ रहा है अगर गर्मी के दिनों में हाल है तो आने वाले बरसात के दिनों में क्या हाल होगा सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है मामला चाहे जो भी हो लेकिन बैकुंठपुर नगर पालिका हमेशा से सवालों के घेरे में रहा है जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 14 सोसाइटी गली आईसी मार्ट के बगल में ठेकेदार के द्वारा नाली निर्माण आधा अधूरा छोड़ दिया है जिसमें 7 या 8 घर वाले भारी दिक्कत का सामना कर रहे हैं द्य इसी प्रकार महलपारा के आगे शिव मंदिर के समीप नाली गटर का पानी सडक़ में बह रहा है जिसे ध्यान देने वाला कोई नहीं है वार्ड वासियों ने इसकी शिकायत कई बार नगर पालिका प्रशासन को की है तथा इसी वार्ड के नागरिकों ने चुनाव पूर्व चुनाव बहिष्कार का भी पत्र नगर पालिका को दिया था लेकिन जैसे तैसे में मान मनौवल कर चुनाव कार्य पूर्ण कराया गया। बावजूद इसके नगर पालिका क्षेत्र के नागरिकों के द्वारा किसी बड़े आंदोलन का इंतजार कर रहा है।

RO No. 13467/11