
चरचा कॉलरी। एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र अंतर्गत चरचा कालरी के विशाल महाजन स्टेडियम में आयोजित 49वां अखिल भारतीय सेशन स्मृति गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के नवें दिन मंगलवार को प्रतियोगिता का चौथा व अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच एम ई जी बैंगलोर (कर्नाटक) और साउथ इस्ट सेंट्रल रेलवे हैडक्वाटर नागपुर (महाराष्ट्र) के मध्य खेला गया।इस मैच के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ए.के बिराजी थे विदित हो कि डॉ अशोक विराजी छत्तीसगढ़ फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष होने के साथ ही कोरिया फुटबॉल संघ के सचिव भी हैं और विगत 25 वर्षों से अखिल भारतीय सेशन स्मृति गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के सचिव भी हैं इनके नेतृत्व में फुटबॉल प्रतियोगिता का आज तक सफल आयोजन होता हैप्रतियोगिता के प्रारंभ में मुख्य अतिथि ने खिलाड़ीयों से परिचय प्राप्त कर राष्ट्रीय गान के साथ मैच कराया। मैच के प्रारंभ से ही बैंगलोर टीम के खिलाड़ी सेन्ट्रल रेलवे नागपुर टीम पर हावी रहा। मैच के दौरान बैंगलोर टीम के खिलाड़ीयों को गोल करने के कई अवसर मिले पर गोल करने से चुकते रहे। बैंगलोर टीम शुरू से ही अच्छा खेल का प्रदर्शन कर रहा था। परंतु मध्यांतर के पूर्व गोल नहीं हो सका।मध्यांतर तक दोनों टीम 0-0 की बराबरी पर रहा। मध्यांतर के पश्चात बैंगलोर टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए काफी अच्छा प्रदर्शन किया उन्हें गोल करने के कई अवसर मिलेका परन्तु नागपुर के गोलकीपर के सूझबूझ की वजह से गोल नहीं हो पाया।दोनों ही टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए जी जान लगा दी। दर्शकों को उम्मीद से ज्यादा अच्छा मैच देखने को मिल रहा था मैंच समाप्त होने अंतिम 3 मिनट में बेंगलुरु टीम को एक औरअवसर मिला गोल करने का परंतु गोलकीपर ने उसे भी बचा लिया।मैच समाप्त होने तक दोनों ही टीम 0-0 की बराबरी पर रहा। मैच के मुख्य निर्णायक द्वारा पैनाल्टी शुट आउट कराया गया। पैनाल्टी शूटआउट में सेंट्रल रेलवे नागपुर ने एमईजी बैंगलोर को 4-3 से हराया।मैच के मुख्य निर्णायक दीपेश डे,विजय विश्वकर्मा,आकाश टंडन, भगवान राम मैच कमिश्नर अनिल कचेर थे।इस मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सेंट्रल रेलवे नागपुर के गोलकीपर जर्सी नंबर 29 क्रिस्टो राजन को खान प्रबंधक सिमरजीत सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक बिराजी ने सम्मानित किया।टूर्नामेंट के सफल आयोजन हेतु आयोजन समिति के अध्यक्ष सह क्षेत्र प्रबंधक जितेंद्र कुमार,उपाध्यक्ष एम.एच खान,संदीप कुमार, सचिव डॉक्टर अशोक विराजी,सह सचिव धर्मेंद्र सिंह, अशोक निर्मलकर, कोषाध्यक्ष मो. रेयाज अहमद सहित श्रम संघ प्रतिनिधि सक्रिय हैं।



















