
कोरिया। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 अंतर्गत नाम निर्देशन प्राप्त किए जाने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह द्वारा कर्मचारियों को नियोजित किया गया है।
निर्वाचक नामावली से अभ्यर्थी व प्रस्तावक का क्रमांक व नाम मिलान करने के लिए बैकुण्ठपुर के पटवारी वाल्मीकि मिश्रा एवं श्रीमती रानू कुर्रे, निपेक्ष राशि-रसीद, निपेक्ष राशि विवरणी तैयार करना, नाम निर्देशन पत्र के सेट्स तैयार करना एवं प्रदाय करने के लिए जिला कार्यालय के सहायक ग्रेड-02 श्री मोती लाल वर्मा, श्री होल साय एवं भू-अभिलेख शाखा के सहायक ग्रेड-02 श्री रामेश्वर वर्मा, नाम निर्देशन पत्रों का कंप्यूटरीकरण एवं नाम निर्देशन संबंधित पत्रों को तैयार करने के लिए एम.आई.एस प्रशासक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार साहू एवं डा.ए.आ. कार्यालय डी.एम.एफ. वीरेन्द्र सिंह को नियोजित किया गया है। इसी प्रकार नाम प्राप्त निर्देश पत्रों का संधारण, अभ्यर्थियों के शपथ पत्र की प्रति का प्रकाशन, दैनिक प्राप्त निर्देश पत्रों की सूची तैयार करना, अभ्यर्थीवार प्रतीक चिन्ह पत्रक तैयार करना, अभ्यर्थियों/ अभिकर्ताओं के नमूना हस्ताक्षर पत्रक, अभ्यर्थी/अभिकर्ता पहचान पत्र, नाम निर्देशन की अंतिम तिथि को अभ्यर्थियों की समेकित सूची तैयार करना, अभ्यर्थियों को दस्तावेज के सेट्स (निर्वाचन व्यय लेखा रजिस्टर, शपथ पत्र, निर्वाचन अपराध विवरण, आदर्श आचार संहिता) प्रदाय कर पावती प्राप्त करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के सहायक ग्रेड-02 श्री मोहन राम एवं जिला कार्यालय के सहायक ग्रेड-02 श्री नारद मुनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रस्तावक तथा अभिकर्ता के पहचान हेतु अंगूठे का सत्यापन के लिए जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता श्री ओंकार सिंह, सूचनाओं का नोटिस बोर्ड पर चस्पा एवं कार्यालयीन व्यवस्था के लिए भू-अभिलेख के भृत्य श्री विजय दहिया एवं आदिवासी विकास के भृत्य अरविन्द साहू को नियोजित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने नियोजित कर्मचारियों को विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति हेतु 20 अक्टूबर को अपर कलेक्टर न्यायालय कक्ष क्रमांक 02 को प्रात: 10:00 बजे रिटर्निंग ऑफिसर को अपनी उपस्थिति देते हुए नाम निर्देशन हेतु सौपे गये दायित्व का निर्वहन करना सुनिष्चित करने को निर्देशित किया गया है।























