नाले में बही महिला का मिला शव

रामानुजगंज। रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम चेरा में शुक्रवार के दोपहर 1 बजे के करीब जंगल की ओर नाले को पार करने के दौरान पंडो जनजाति की महिला का पैर फिसलने से वह बह गई थी जिसका अब तक पता नहीं चल सका है उसके साथ गई अन्य महिलाओं के साथ साथ स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा काफी खोजने का प्रयास किया गया वहीं आज सुबह एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची जिनके द्वारा स्थानीय ग्रामीणों की मदद से जहा से महिला बही थी वहां से करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम डुमरपान नदी से महिला का शव पत्थर से लगा हुआ मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश से क्षेत्र के नदी नाले उफान पर थे इस बीच शुक्रवार दोपहर 1 बजे के करीब ग्राम चेरा की पांच महिलाएं जिसमें रजवंती पंडो पिता राम लोचन पंडो उम्र 55 वर्ष भी थी जो खुखड़ी खोजने जंगल की ओर गई थी सभी जंगल की ओर ही एक नाले को पार करके दूसरी ओर जा रहे थे इस दौरान चार महिलाएं तो निकल गई वही रजवंती फिसल गई एवं बहने लगी जिसे दौडक़र चारों ने बचाने का प्रयास किया परंतु धार इतना तेज था कि वह आगे निकल गई घंटो तक उसे खोजने का प्रयास चारों महिलाएं करते रही वहीं 3 बजे के करीब ग्राम के अन्य लोगों को जानकारी दी गई। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा देर शाम तक खोजने का प्रयास किया जाता रहा वही शाम को इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल को दी गई जिनके निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची जो सुबह 9 से स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को खोजने प्रारंभ कर दी थी जहां से महिला बही थी वहां से करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर महिला का शव एक पत्थर से लगा हुआ ग्राम डूमरपान में मिला।

RO No. 13467/10