
अंबिकापुर। गोवा के मीरामार बीच पर आयोजित 37 वा नेशनल गेम्स का आयोजन हुआ जिसमें 28 राज्यों व आठ केंद्र शासित प्रदेश से 10 हजार से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए। इस नेशनल गेम में छत्तीसगढ़ से मिनीगोल्फ में विविध केटेगरी से 27 सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया। स्पर्धा की शुरुआत से ही छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पांच पदक प्राप्त करने में सफलता अर्जित की है।
सरगुजा जिला मिनी गोल्फ संघ से सिंगल इवेंट में प्रेरणा सिंह ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। टीम इवेंट विमेंस में शिवानी सोनी ने कांस्य पदक हासिल किया । आकाश दुबे और साकेत केडिया ने नेशनल गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सरगुजा का नाम रोशन किया। छत्तीसगढ़ प्रदेश के मिनीगोल्फ के टीम का रायपुर रेलवे स्टेशन पर डोल नगाड़े से स्वागत किया गया। प्रदेश टीम के साथ टीम मेनेजर हेमंत खुटे, महिला टीम की कोच कल्पना स्वामी तथा पुरुष टीम के कोच राणा अजय सिंह शामिल हुए।छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह तकनीकी अधिकारी व रेफरी के रूप शामिल हुए।इस बड़ी उपलब्धि पर सरगुजा जिला मिनीगोल्फ संघ, वुडबाल संघ, फैंसिग संघ, नेटबाल संघ, साफ्ट टेनिस संघ, ड्राप रोबॉल एसोसिएशन आफ सरगुजा के साथ सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ ने बधाई दिया।




















