
अंबिकापुर। जिले के लखनपुर में जंगली हाथियों के आने से क्षेत्र में भगदड़ मच गई है. 11 हाथियों का दल सुबह लखनपुर के पास नेशनल हाइवे पर आ गया। जिससे लखनपुर के आस पास के रिहायशी इलाकों के लोगों में हडक़ंप है। दरअसल, पिछले एक महीने से उदयपुर क्षेत्र में 11 हाथियों के दल ने डेरा डाल रखा है। उदयपुर और लखनपुर के बीच के रास्ते से होते हुए हाथियों का यह समूह लटोरी के पास पहुंचा है. उसके बाद शनिवार को हाथियों का दल लखनपुर में पहुंच गया। हाथियों को रिहायशी इलाके में देखकर लोगों में हडक़ंप मच गया। हर कोई यहां डरा हुआ है।





















