
कोरिया बैकुंठपुर। कोरिया जिले के स्कूलों में मध्यान भोजन के गुणवत्ता को लेकर सुधार हुआ है जो निश्चित तौर पर स्कूलों में पढऩे वाले छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है इसी कड़ी में आज कोरिया के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय कटगोड़ी में नेवता भोजन का शानदार आयोजन हुआ। जिसमें अतिथि के रूप में कटगोड़ी सरपंच राम कुमार सिंह, सचिव रवि किंडो, पूर्व जनपद सदस्य हीरालाल, दुबराज सिंह के अलावा संस्था प्राचार्य बीरेन्द्र बहादुर तिवारी,व्याख्याता ईश्वर दयाल राजवाड़े, स्वाति त्रिपाठी,उमेश पटेल,दीपिका गायकवाड़, कुसुम पैकरा,अभिलाष यादव,शैक्षिक समन्वयक संकुल कटगोड़ी ए अनिल कुमार वर्मा,शिक्षक बनस लाल सीलर,अंबे साहू,सुमन, ग्लोरिया बड़ा, चंद्रवती सिंह एवं माध्यमिक शाला के शिक्षार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रधान पाठक अशोक मिश्रा का विशेष सहयोग रहा. आगंतुक अतिथियों ने उत्कृष्ट कार्यक्रम की सराहना करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभेच्छाएं व्यक्त की।























