
चंडीगढ़, २४ मार्च । राज्य चुनाव आयोग ने लगाई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना पर ब्रेक लगा दी है। जानकारी के मुताबिक राज्य में चुनाव आचार संहिता लगने के बाद ट्रांसपोर्ट विभाग की ओर से यात्रा को रोका गया है। ध्यान रहे कि योजना के तहत हर विधानसभा हलके से 12 बसें यात्रियों को तीर्थ पर लेकर जाती थी।अब तक सैकेड़ों लोग इस योजना के तहत यात्रा कर चुके है। तीर्थ यात्रा के लिए केंद्र की ओर से रेल गाडिय़ां देने से इंकार कर दिया था। मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से बीत साल 23 नवंबर को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था। इसके बाद केंद्र ने रेल गाडिय़ों देने से इंकार कर दिया था। बसों से यात्रियों को राज्य के अंदर व दूसरे राज्यों में स्थित तीर्थ स्थानों पर ले जाया जा रहा है। तीर्थ यात्रा योजना के लिए राज्य सरकार की ओर से 25 करोड़ का बजट रखा गया है। उधर राज्य में बने मोहल्ला क्लीनिकों से मुख्यमंत्री भगवंत मान व केजरीवाल की फोटो हटाने के निर्देश गए है। सभी 13 हलकों के जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशों की पालना करने के लिए कहा गया है। इस को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारियों की ओर से कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। वहीं शराब गोदामों पर सीसीटीवी की नजर रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारियों की ओर से चुनाव से पहले मतदाताओं को प्रभावित करने लिए शराब का इस्तेमाल रोकने के लिए दैनिक आधार पर शराब गोदामों के सीसीटीवी फुटेज की निगरानी करेगा। गोदामों से उचित लाइसेंस या परमिट के बिना कोई भी शराब जारी नहीं जाएगी। प्रतिदिन रिकॉर्ड जिला निर्वाचन अधिकारियों को भेजा जाएगा।


































