पत्नी और ससुराल वालों से परेशान जय श्री राम बोलकर लगाई फांसी

गाजियाबाद, 03 सितम्बर ।
गाजियाबाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी समेत ससुराल वालों से परेशान होकर एक वीडियो बनाया और उसके बाद फांसी लगा ली। आत्महत्या करने से पहले व्यक्ति ने जय श्री राम कहते हुए शादी न करने की भी सलाह दी। आत्महत्या करने से पहले व्यक्ति ने वीडियो को व्हाट्सएप पर 12 लोगों को भेजा था। इसके बाद वह फंदे पर लटक गया। मृतक की पहचान गाजियाबाद निवासी जगजीत सिंह राणा (38) के रूप में हुई है। मरने से पहले उसने दो वीडियो बनाए थे। ये पूरा मामला गाजियाबाद के अंकुर विहार थाना क्षेत्र की डीएलएफ कॉलोनी का है। मूल रूप से जिला बुलंदशहर के सबदलपुर गांव निवासी जगजीत सिंह राणा यहां डीएलएफ कॉलोनी में रहते थे। सोमवार को जगजीत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से कुछ दिनों पहले ही पत्नी उमाकांत उर्फ गुडिय़ा अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। उसका मायका बुलंदशहर जिले के खुर्जा देहात क्षेत्र स्थित रूपबास पंचगाई गांव में है।
जानकारी के अनुसार, सूचना मिलने पर अंकुर विहार थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने पंखे से लटके शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को जगजीत सिंह राणा के मोबाइल से दो वीडियो मिले। पहला वीडियो 3.04 मिनट का है। इसमें जगजीत ने कहा- मैं अपने पूरे होशो-हवास में ये वीडियो अपलोड कर रहा हूं।

RO No. 13467/11