परिवार के दबाव में आकर प्रेमिका दे देगी जान, युवती ने अपनी प्रेमिका की सुरक्षा के लिए हाई कोर्ट से लगाई गुहार

चंडीगढ़, २८ दिसम्बर । आपस में प्रेम करने वाली दो युवतियों में से एक ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर अपनी प्रेमिका की जान को खतरा बताया है। उसने प्रेमिका के लिए अदालत से सुरक्षा की गुहार लगाई है। याची की मां और प्रेमिका के बीच बातचीत को आधार बनाते हुए हाई कोर्ट ने मामले को गंभीर माना है। कोर्ट ने चंडीमंदिर पुलिस को अगली सुनवाई पर याची की प्रेमिका को पेश करने का आदेश दिया है।याचिका दाखिल करते हुए युवती ने बताया कि वह पंचकूला में अपने पड़ोस में रहने वाली लड़की से प्यार करती है।इस बारे में जब उस लड़की के स्वजन को पता चला तो उन्होंने याची व अपनी बेटी को अलग करने का प्रयास शुरू कर दिया। इसके बाद याची अपनी साथी के साथ दिल्ली चली गई। बाद में याची को पता चला कि उसकी प्रेमिका के स्वजन ने अपनी बेटी के अपहरण की शिकायत पुलिस से की है। इस जानकारी पर दोनों पुलिस थाने पहुंचे और बयान दर्ज करवाने की बात कही। पुलिस ने थाने में की थी दोनों युवतियों की पिटाईयाची ने बताया कि उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और वहां से दोनों को पुलिस वाहन में वापस थाने ले जाया गया।थाने में पुलिस ने दोनों की पिटाई की। उस दौरान थाने में याची की प्रेमिका के स्वजन भी मौजूद थे। इसके बाद स्वजन याची की प्रेमिका को अपने साथ ले गए। इसके बाद याची ने पुलिस की प्रताडऩा से आहत होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया था। दोनों को एक-दूसरे से अलग करने की मंशा से प्रेमिका को उप्र ले गए स्वजन याची ने बताया कि प्रेमिका को उसके स्वजन उत्तर प्रदेश लेकर चले गए हैं।उसकी प्रेमिका ने छिपकर याची की मां को फोन किया था और पूरी बात की जानकारी दी थी। काल के दौरान याची की प्रेमिका ने बताया कि उसके साथ जबरन कुछ भी हो सकता है। यदि वह याची से दूर रही तो मर जाएगी। हाई कोर्ट के समक्ष याची ने अपनी प्रेमिका की अवैध कस्टडी का मामला रखा। हाई कोर्ट ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है।

RO No. 13467/11