परीक्षा पे चर्चा में पीएम ने दिया एग्जाम प्रेशर से लडऩे का गुरु मंत्र, किताबी कीड़ा न बनने की सलाह

नईदिल्ली, १० फरवरी ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में परीक्षा पे चर्चा 2025 प्रोग्राम सुबह 11 बजे से स्टार्ट होने वाला है। परीक्षा पे चर्चा का यह आठवां संस्करण है। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही इस चर्चा में सद्गुरु, मैरी कॉम, दीपिका पादुकोण, अवनि लेखरा, रुजुता दिवेकर, विक्रांत मैसी, भूमि पेडनेकर, टेक्निकल गुरुजी सहित अन्य हस्तियां भी इस प्रोग्राम में शामिल होकर स्टूडेंट्स को टिप्स देंगे। इस प्रोग्राम के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में प्रधानमंत्री के इस संवाद कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में छात्र पीएम मोदी के साथ ही अन्य हस्तियों से भी बेहतर पढ़ाई के टिप्स प्राप्त कर सकेंगे। मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन की ओर से एक आर्टिकल शेयर करते हुए बताया गया है कि माता पिता अपने बच्चों पर अपने सपनों को न थोपें। सपने खुद बच्चे को चुनने दें। पीएम मोदी ने एग्जाम प्रेशर से लडऩे के लिए पुराने प्रश पत्रों को हल करने की सलाह दी है। इससे आप समय पर पेपर हल करने की गुण सीखेंगे और इससे एग्जाम के समय प्रेशर भी कम होगा। पीएम मोदी ने किसी भी चीज को आत्मसात करने के टिप्स दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी बात को पहले सुनें, उसके बाद उसपर क्वेश्चन करें और उसके परिणाम सोचें, अब उसको अंडरस्टैंड करें और अंत में उसको खुद पर अप्लाई करें। पीएम मोदी ने डिप्रेशन से लडऩे के लिए छात्रों को गुरु मंत्र दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिप्रेशन से लडऩे के लिए घर में सभी से लगातार बातचीत करने की सलाह दी है। पीएम ने कहा कि अक्सर बच्चे जब बड़े हो जाते हैं तो वे अपने माता पिता से बातें छिपाने लगते हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए और लगातार अपनी बातें शेयर करते रहें जिससे वे कभी भी डिप्रेशन का शिकार नहीं होंगे। पीएम मोदी ने एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि हर स्टूडेंट्स के पास एक विशेष टैलेंट होता है। हो सकता है जो स्टूडेंट्स पढ़ाई में थोड़ा वीक हो लेकिन हो सकता है उसमें कोई और टैलेंट छुपा है। टीचर्स को उस टैलेंट को पहचान कर आगे बढ़ाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों को किताबी कीड़ा न बनने की सलाह दी है। पीएम मोदी ने बच्चों को बताया कि वे पढ़ाई करें लेकिन किताबी कीड़ा न बनें। जो पसंद है उसको लेकर पैशन दिखाएं और आगे बढ़ें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर से आये अलग अलग राज्यों से आये छात्रों से बात कर रहे हैं। बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी एजुकेशन के अलावा व्यवहारिकता का ज्ञान भी दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टूडेंट्स संग परीक्षा पे चर्चा 2025 की शुरुआत कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी शुरुआत स्टूडेंट्स को तिल के लड्डू खिलाकर की है।

RO No. 13467/10