
रामानुजगंज। पर्यटन की अपार संभावनाओं से भरपूर नगर सीमा से सटा हुआ पिकनिक स्पॉट जलकेश्वर कई वर्षों के बाद एक बार फिर से सैलानियों से गुलजार हो गया है। कई वर्षों के बाद यहां पर झरना चल रहा है जिसे देखने सुबह से लेकर शाम तक सैलानी पहुंच रहे हैं। एक बार फिर से जलकेश्वर को विकसित करने की मांग पूरे नगर वासियों के द्वारा की जा रही है।
100 बिस्तर अस्पताल से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित जलकेश्वर विगत कई दशकों से उपेक्षा का शिकार है यहां पर्यटन की अपार संभावनाओं के बाद भी यह जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के नजर में नहीं आ सका है। यदि जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी चाहे तो यह जिले का प्रमुख पिकनिक स्पॉट बन सकता है। यहां की नैसर्गिक खूबसूरती देखते बनती है। एक समय जलकेश्वर रामानुजगंजवासीयो का सबसे प्रमुख पिकनिक स्पॉट रहा करता था। यहां पर लंबे समय से विकसित करने की मांग स्थानीय लोगों के द्वारा की जाती रही है जलकेश्वर पहाड़ पर चढऩे के लिए रास्ता सहित अन्य छोटी-छोटी आवश्यकता के अनुसार कार्य हो हो जाने से जलकेश्वर पहाड़ पर जाना आसान हो जाएगा। पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद विगत कई दिनों से यहां पर झरना चल रहा है। इससे यहां की खूबसूरती चार चांद लग गई है। सुबह से लेकर शाम तक यहां पर घूमने आने वालों की भीड़ लग रही है। जलकेश्वर पहाड़ पहाडिय़ों से घिरा हुआ है। जलकेश्वर पहाड़ चारों ओर पहाड़ है वही जलकेश्वर पहाड़ के ऊपर कई एकड़ समतल भूमि है जो पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए आमंत्रित कर रही है। वन विभाग के द्वारा विगत कुछ वर्ष पूर्व जलकेश्वर पहाड़ के नीचे तालाब का निर्माण किया गया है इसका निर्माण जिस प्रकार से जंगलों में तालाब का निर्माण होता है उसी प्रकार से यहां भी कर दिया गया।जबकि इसे सुंदर स्वरूप दिया जा सकता है वन विभाग अभी भी चाहे तो तालाब की खूबसूरती बढ़ा सकता है। जलकेश्वर पहाड़ के ऊपर कई एकड़ समतल भूमि है वही यहां की नैसर्गिक खूबसूरती अपने आप में अद्भुत है यदि वन विभाग चाहे तो इसे ऑक्सीजन पार्क के रूप में विकसित कर सकता है। यहां का ऑक्सीजन पार्क जिले का सबसे बड़ा ऑक्सीजन पार्क बन सकता है परंतु यह अभी तक उपेक्षा का शिकार है।