
खौड़, १५ जनवरी । पाकिस्तानी रेंजर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। कभी ड्रोन से हथियार फेंक रहे हैं, तो कभी जंगल में आग लगाकर आंतकियों को भारत में भेजने का प्रयास कर रहा है। इस सर्दी में और कोहरे की आड़ में पाक रेंजर आतंकियों को भारत में भेजने की फिराक में है। मगर भारतीय सेना ने उनके एक भी नापाक मंसूबे को पूरा नही होने दे रही। रविवार को अखनूर सेक्टर के खौड़ हमीरपुर चिनाब आईलेंड पर पाकिस्तानी रेंजरों ने भारतीय चेक पोस्ट को निशान बनाने की कोशिश की और 10 से 12 राउंड गोलियां चलाई। हालांकि भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान रेंज शांत हो गए। खौड़ हमीरपुर चिनाब आईलेंड पर बने इस चेक पोस्ट पर बीते वर्ष अक्टूबर माह में पाक रेंजरों ने फायर किया था।भारतीय सेना की यह चेक पोस्ट चिनाब किराने है। दरअसल पाकिस्तानी रेंजर चिनाब से आतंकियों की घुसपैठ करवाने की फिराक में रहते है, यहीं कारण है कि वह इस सेना की इस पोस्ट पर गोलीबारी करते है। वहीं, पाकिस्तानी सेना द्वारा अचानक से गोलीबारी करने से चिनाब किराने सटे गांव हमीरपुर में दहशत का माहोल है। स्थानीय निवासी विकास शर्मा ने बताया की दो माह पहले भी पाक रेंजरों ने 11 बजे फायरिंग की थी और दो माह बाद ठीक उसी समय पर पाक ने फायरिंग की है। जिस से साफ पता चलता है कि पाक रेंजर कोई बड़ी साजिश रज रहे हैं। वहीं, इस समय सर्दी और घना कोहरा होने की वजह से आंतकी भारत में घुसने का प्रयास कर रहे है और पाक रेंजर उनकी हर मदद कर रहा है। दिसंबर माह में हमीर पुर से तीन आंतकियों ने भारत में घुसने का प्रयास किया था। मगर भारतीय सेना ने एक आंतिक को मार गिराया था। दो आतंकी मृत आतंकी को घसीट कर वापिस ले गए थे।
































