
कोरबा। साउथ ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे की कोरबा स्थित बी ग्रेड के स्टेशन में कुली का काम करने वाले दीपक कुमार को आगामी दिनों में भूटान में आयोजित होने वाली पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेना है। वह चाहता है कि इस अच्छे काम के लिए प्रदेश सरकार और रेलवे उसे आर्थिक रूप से सहायता करें।
हाल में ही नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित हुई अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग कंपटीशन में कोरबा निवासी दीपक कुमार ने न केवल हिस्सा लिया बल्कि गोल्ड सहित अन्य मेडल भी जीत लिए। उसने राजस्थान की तरफ से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया और एक बार फिर अपने आप को साबित किया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से जुड़े हुए दीपक ने इससे पहले 12 राज्य स्तरीय और चार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भागीदारी की है और विजेता होने का गौरव प्राप्त किया है। काफी समय से हुआ इस इवेंट में शामिल होने के साथ अपने जिले और संस्थान का नाम ऊंचा करने में लगा है। उसने बताया कि भारत के पड़ोसी देश भूटान में पावरलिफ्टिंग की इंटरनेशनल कंपटीशन अगले दिनों में आयोजित हो रही है और वह चाहता है कि इसमें भी अपनी भागीदारी करें।























