पिकनिक मना रहे लोगों पर दंलैत ने किया हमला,युवक की मौत

कोरबा। पिकनिक मनाने गए युवकों पर दंतैल हांथी ने हमला कर दिया जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। यह घटना कटघोरा वन मण्डल के केंदई रेंज के चोटिया के पास की है। इस घटना की सूचना के बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची है, और आगे की जांच पड़ताल कर रही है।आपको बता दें कि कटघोरा वनमंडल क्षेत्र में 35 हांथीयों का दल विचरण कर रहा है, जिसमें से झुंड से बिछड़े एक दंतैल हांथी ने घटना को अंजाम दिया है।वही मृतक राम कुमार पिता महीपाल सलईगोट निवासी के रूप में पहचान हुई है। इस घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने वन कर्मियों पर गुस्सा उतारते हुए उन्हें काफी देर तक बंधक बनाए रखा दंतैल हाथी द्वारा किए गए हमले में युवक की मौत से क्षेत्र में दहशत का माहौल भी बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही डीएफओ कुमार निशांत मौके पर पहुंचे और ग्रामीणो को समझाईश देकर शांत कराया। उन्होनें हमले में मृत युवक के परिजनों को वन विभाग की ओर से दी जाने वाली तत्कालिक सहायता राशि रूपए 25 हजार मौके पर प्रदान किए वहीं बताया कि शेष 5 लाख 75 हजार रूपए की मुआवजा राशि शीध्र ही प्रदान की जाएगी।

RO No. 13467/11