
सक्ती । सेवाकाल के दौरान प्रधान आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद शासकीय नियमों के अनुसार मृतक के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति देने का प्रावधान है। इसी प्रावधान के तहत मंगलवार को एसएसपी एमआर अहिरे ने प्रधान आरक्षक के बेटे प्रिंस नेताम को बाल आरक्षक के पद पर नियुक्ति का प्रमाण पत्र दिया। ग्राम मुड़ा देवरी थाना पथरिया जिला मुंगेली निवासी प्रधान आरक्षक रोहित नेताम बम्हनीडीह थाना में पदस्थ थे। 16 जुलाई 2023 को सेवा काल के दौरान सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई। रोहित नेताम के 1 पुत्र व 1 पुत्री है। उनका परिवार मनका दाई मंदिर के पास सारागांव में निवासरत है।



















