संयुक्त राष्ट्र, 0३ सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने के अंत में होने जा रहे संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के वार्षिक सत्र में भाग नहीं लेंगे। उनकी जगह विदेश मंत्री एस. जयशंकर यूएनजीए को संबोधित करेंगे। संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी वक्ताओं की नवीनतम सूची से इस बात की जानकारी मिली है। यूएनजीए के 78वें सत्र की उच्चस्तरीय आम बैठक 19 सितंबर से शुरू होगी। वक्ताओं की सूची के अनुसार, जयशंकर 26 सितंबर की सुबह आम बैठक को संबोधित करेंगे। पहले सूची के अनुसार, भारत सरकार प्रमुख को 22 सितंबर को दोपहर में सत्र को संबोधित करना था। मध्य प्रदेश में अब नागरिकों को 5 रुपये में भरपेट भोजन मिलेगा। यह व्यवस्था दीनदयाल रसोई में होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को 66 नये दीनदयाल रसोई केन्द्रों का शुभारंभ करते हुए यह ऐलान किया। मुख्यमंत्री भोपाल के कुशाभाउ ठाकरे कन्वेंशन हॉल में दीनदयाल रसोई योजना के तीसरे चरण का शुभारंभ कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक यह भोजन 10 रुपये थाली के मान से मिल रहा था, लेकिन आज से 5 रुपये थाली में नागरिक भरपेट भोजन कर पाएंगे। राष्ट्र महासभा के मंच से हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखने के नौ वर्ष बाद प्रधानमंत्री मोदी 21 जून को योग सत्र का नेतृत्व करने के लिए संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पहुंचे थे। उसी दौरान अमेरिका की अपनी पहली सरकारी यात्रा पर मोदी वाशिंगटन डीसी गए जहां अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन ने उनकी मेजबानी की थी। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में उच्चस्तरीय सत्र हर वर्ष सितंबर में शुरू होता है। इस वर्ष महासभा का 78वां सत्र पांच सितंबर से शुरू होगा। विश्व के नेता अन्य प्रमुख कार्यक्रमों के अलावा सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) शिखर सम्मेलन, जलवायु शिखर सम्मेलन और आम बहस के लिए जुटेंगे। एसडीजी शिखर सम्मेलन 18-19 सितंबर को आयोजित होगा।

RO No. 13467/7