पुराने खदानों के विस्तार के लिए दिया जोर

कोरबा। एसईसीएल कोरबा एरिया के कई खदान पुराने हो चुके हैं। इन खदानों के विस्तार होने पर ही कोयला कामगारों को यहां काम मिल सकेगा वरना खदान बंद होने की आशंका है। एसईकेएमसी की आईआर बैठक कल बिलासपुर मुख्यालय में आयोजित की गई। जिसमें केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि सुराकछार, बलगी, सिंघाली एवं अन्य पुराने खदानों को विस्तार किया जाना है। इसके लिए कोल इंडिया के द्वारा प्रयास किया जा रहा है। अभी तक इन खदानों में विस्तार कार्य शुरू नहीं हो सका है। एसईसीएल प्रबंधन लगातार इसके लिए प्रयास कर रहा है। खदानों में काम कर रहे कोयला कामगारों को काम की आवश्यकता है इसलिए तत्काल विस्तार कार्य पर ज्यादा ध्यान दिया जाए।

RO No. 13467/11